स्कूलों के दिव्यांग बच्चों के बनेंगे प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण दिए जाएंगे। इससे पहले दिव्यांग बच्चों की जांचकर उनके प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। दिव्यांगता के आधार पर सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे बच्चे को स्कूलों तक पहुंचने पढने लिखने में मदद मिल सकेगी। जिले में 1576 परिषदीय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 2100 दिव्यांग बच्चे पंजीकृत हैं। अब इन्हीं बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। स्वास्थ्य टीम पहले प्रत्येक ब्लाक संधाधन केंद्र पर कैंप लगाकर दिव्यांग बच्चों की जांच करेगी। इसमें देखा जाएगा कि कौन सा बच्चा किस दिव्यांगता में आता है उसी आधार पर दिव्यांग बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। जब इन बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बना दिए जाएंगे इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.