लखनऊ, अप्रैल 8 -- वार्षिक मूल्य वृद्धि पर स्कूल प्रतिनिधियों के साथ महापौर की बैठक नगर निगम मुख्यालय में हुई अहम चर्चा, निस्तारण के निर्देश दिएलखनऊ, प्रमुख संवाददातानगर निगम ने स्कूलों पर नए जीआईएस सर्वे के बाद बड़ा बोझ डाल दिया। स्कूलों का जल-सीवर कर तीन गुना तक बढ़ गया है। इसका असर इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की फीस पर पड़ेगा। लगातार आ रही स्कूलों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल ने बैठक की। इसमें प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक और प्रिंसिपल शामिल हुए। महापौर ने इन विद्यालयों की जलकर और सीवरकर की समस्या का निस्तारण एक माह में करने का निर्देश दिया। साथ ही करों का जांच के बाद दोबारा निर्धारण करने को कहा है। निजी स्कूलों की ओर से बैठक में बताया गया कि यदि सही निर्धारण हो तो नगर निगम को 20 करोड़ रुपये कर के रूप में तुरंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.