स्कूलों के जलकर-सीवर कर विवाद सुलझाने को निगम सख्त
लखनऊ, मई 18 -- शहर के स्कूलों और कॉलेजों से वसूले जा रहे जलकर एवं सीवर कर को लेकर लंबे समय से चल रहे विवादों के निस्तारण के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में फैसला लिया गया कि शिक्षण संस्थानों से संबंधित सभी आपत्तियों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार समेत जलकल और कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर निर्धारण और पुनरीक्षण से जुड़े मामलों की रोजाना समीक्षा की जाएगी। इसके लिए प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन स्कूलों और कॉलेजों ने जलकर एवं सीवर कर को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं, उनकी सुनवाई समयबद्ध तरीके से पूरी होनी चाहिए। नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.