स्कूलों के छात्र-छात्राओं की होगी अब नियमित स्वास्थ्य जांच
बगहा, मई 19 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिला के सभी सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। पीएम पोषण योजना के निदेशक के निर्देश के आलोक में पीएम पोषण योजना की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमकुम पाठक ने जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखे पत्र की प्रति डीएम, डीईओ से लेकर संबंधित अन्य अधिकारी गण से पहल का अनुरोध के साथ जिला भर के बीईओ और मध्यान भोजन योजना के साधनसेवियों को भी निर्देश जारी किया है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य स्तर की नियमित निगरानी कर उन्हें बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करें।जांच के दौरान छात्र छात्राओं की सामान्य शारीरिक स्थिति, पोषण स्तर, आंख, दांत, त्वचा तथा अन्य सामान्य बीमारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.