धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। सरकारी स्कूलों के ग्रीष्मकालीन समय में बदलाव को लेकर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने आवाज उठाई है। राज्य संयोजक सह जिला प्रधान सचिव उज्ज्वल तिवारी ने कहा कि संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वरीय उपाध्यक्ष मैनेजर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह से मुलाकात की। तीन सूत्री मांगों पर विस्तारपूर्वक वार्ता हुई। शिक्षा सचिव से सकारात्मक आश्वासन मिला। उन्होंने बताया कि स्कूलों की ग्रीष्मकालीन समयसारणी में बदलाव पर कहा कि गर्मी को देखते हुए विद्यालय का समय बदला जाएगा। तिवारी ने कहा कि पहले गर्मी में सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक समय निर्धारित था। कोरोना काल में क्षतिपूर्ति के लिए तीन वर्षों के लिए सात बजे से एक बजे तक समय किया गया। कोरोना काल की क्षतिपूर्ति हो चुकी है। इस कारण स्कूलों का समय सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.