बलिया, अगस्त 19 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जनपद में आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता एवं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के बाबत तैयारियां तेज हो गई हैं। नवंबर में होने वाली उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता तथा 30 अगस्त से तीन सितंबर तक आयोजित प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए प्रतियोगिता के स्तर के फुटबॉल ग्राउंड की उपलब्धता प्रमुख चुनौती होगी। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि उक्त प्रदेशीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कम से कम पांच फुटबॉल ग्राउंड होने चाहिए।आयोजन को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने तैयारियों को तेज कर दिया है। फुटबॉल ग्राउंड के लिए जिविनि मनोज कुमार मिश्र ने जिले के माध्यमिक विद्यालयों में स्थित खेल मैदानों को दुरुस्त कराने के लिए सभी प्रबंधकों और प...