कानपुर, अप्रैल 3 -- महंगी शिक्षा, किताबों के नाम पर अभिभावकों के शोषण के खिलाफ जीआईसी चौराहा, चुन्नीगंज पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जलाकर विरोध दर्ज कराया। सरकार से उत्पीड़न को तत्काल बंद कराने की मांग की। चुन्नीगंज चौराहे से जीआईसी चौराहे तक पदयात्रा भी निकाली। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि निजी स्कूल मनमाने तरीके से किताबें, ड्रेस और स्टेशनरी खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर कर रहे हैं। कई स्कूलों ने अब तक नौ हजार रुपये तक की बुक सेट का बोझ अभिभावकों के सिर पर दिया है। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए और अभिभावकों का आर्थिक शोषण तुरंत बंद कराया जाए। यहां नरेश त्रिपाठी, नरेश पाठक, रितेश यादव, साजिद, पदम मोहन मिश्रा ,धवल पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव शीलू, राकेश साहू, धर्मेंद्र सिंह, अजय त्रिपाठी आदि रहे...