मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी स्कूलों की 500 मीटर की परिधि में चलने वाले 34,682 आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को शैक्षणिक सहयोग और सुविधाएं मिलेंगी। अब तक स्कूल परिसर में स्थित 8631 आंगनबाड़ी के बच्चों को ही सुविधा मिलती थी। राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिलों के डीईओ को इन 500 मीटर की परिधि में आने वाले केन्द्रों के भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया है।

विभाग की स्वीकृत राशि इस बार विभाग की ओर से 43,313 आंगनबाड़ी के बच्चों को शैक्षणिक सहयोग के लिए राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि के लिए ड्राइंग लिमिट का निर्धारण किया जाना है। इन सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्री प्राइमरी किट भी उपलब्ध कराया जाना है। विभाग ने कहा है कि इन आंगनबाड़ी केन्द्रों की सूची यू डायस पोर्टल से ली गई है। ऐसे में केंद्रों का सत्यापन कर अपडेट...