गुड़गांव, दिसम्बर 16 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम स्थित एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) में आगामी 23 दिसंबर को निपुण अभियान के तहत एक अहम राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पिछले निपुण हरियाणा की सेंसेक्स मूल्यांकन परीक्षा परिणामों में कमजोर प्रदर्शन करने वाले प्राथमिक स्कूलों की कार्यप्रणाली और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता डायरेक्टर विवेक अग्रवाल करेंगे। इसमें प्रदेश के सभी 22 जिलों से चयनित सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 10-10 प्राथमिक स्कूलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना संयोजक, संबंधित स्कूलों के मुख्याध्यापक और शिक्षक भी मौजूद रहेंगे। समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा विभाग की टीम सीधे स्कूलों से संवाद करेगी। स्कूलों से यह पूछा जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.