स्कूलों की समय सारणी में हो परिवर्तन
हरदोई, अगस्त 14 -- हरदोई, संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने उमस भरी गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य पर हो रहे प्रभावों को देखते हुए शुक्रवार को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर अपनी मांग रखी। संयोजक सचिन मिश्रा ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से शिक्षा में हुए व्यवधान व शैक्षिक स्तर को हुई क्षति की भरपाई के उद्देश्य से स्कूलों के संचालन समय को अस्थायी रूप से प्रातः आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक किया गया था। विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षति की भरपाई हेतु निर्धारित यह व्यवस्था तब से अब तक निरंतर प्रभावी है। वर्तमान परिस्थितियों में भीषण गर्मी की वजह से एक घंटे का अतिरिक्त विद्यालय समय छोटे बच्चों के लिए अत्यंत कठिन हो गया है। इस मौके पर अनिल दीक्षित, विद्या निधि मिश्र, अमित शुक्ला, राजेश कुमार, प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.