देवघर, मई 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों व संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान डीसी ने जिले में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना, समग्र शिक्षा अभियान, विद्यालयों में बच्चों के नामांकन एवं उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही बच्चों के बीच पोषाक वितरण और स्कूल किट की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने आईसीटी प्रोग्राम और स्मार्ट क्लास के प्रभावी संचालन का निर्देश देते हुए कहा कि डिजिटल शिक्षा के माध्यम से बच्चों को आधुनिक युग ...