रांची, अप्रैल 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब विद्यालय प्रबंधन समितियां सीधे तौर पर मॉनिटरिंग करेंगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने इस संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करते हुए सभी जिलों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। इस नई व्यवस्था के तहत अब स्कूलों में नामांकन और पठन-पाठन से लेकर मिड-डे मील, आईसीटी लैब और व्यावसायिक शिक्षा तक की गतिविधियों की कड़ी निगरानी की जा सकेगी। शिक्षा सचिव ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की मासिक बैठक हर महीने की 25 तारीख को आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में छात्रों के नामांकन और उनकी उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही, कक्षा पांचवीं से छठी, आठवीं से नौवीं और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.