भभुआ, अप्रैल 2 -- अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर सौंपा गया ज्ञापन जांच कर कार्रवाई करने का जिला पदाधिकारी ने दिया है भरोसा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली और किताबों की खरीद में अभिभावकों पर दबाव बनाए जाने की शिकायत गुरुवार को जिलाधिकारी से की गई। आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल जैनेंद्र आर्य के नेतृत्व में डीएम से मिलकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई स्कूलों में फीस के नाम पर अभिभावकों से अधिक राशि ली जा रही है। साथ ही, कुछ विद्यालयों की ओर से विशेष दुकानों से ही किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे मध्यम और गरीब परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रव...