आगरा, फरवरी 26 -- निजी स्कूलों की मनमानी फीस, महंगी किताबों की अनिवार्यता और शिक्षा के व्यापारीकरण के विरोध में गुरुवार से शहर के नदरई गेट स्थित गांधी मूर्ति स्थल पर सामाजिक कार्यकर्ता हरवीर सिंह भारतीय के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा को लूट से मुक्त करो अभियान के तहत जनआंदोलन की घोषणा की। जिला प्रशासन से फीस संरचना की जांच कर उसे नियंत्रित करने की मांग की। गांधी मूर्ति पर शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए हरवीर सिंह भारतीय ने कहा कि निजी शिक्षण संस्थान अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। मनमाने ढंग से फीस बढ़ाई जा रही है और निर्धारित दुकानों से महंगी किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक फीस पर नियंत्रण को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.