मुजफ्फर नगर, अप्रैल 11 -- जानसठ। प्राइवेट स्कूलों के द्वारा अभिभावकों को शिक्षा के नाम पर लूटने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर स्कूल संचालकों की मनमानी एवं महंगी किताबों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यदि यह अभिभावकों का शोषण नहीं रुका तो आंदोलन को मजबूर होंगे। शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने भाकियू नेता ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम राजकुमार भारती को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि स्थानीय प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के चलते अभिभावक परेशान हैं। इस दौरान संजीव एडवोकेट, जोगिंदर सिंह अहलावत, बिट्टू ठाकुर, धर्मवीर राठी, आकाश, प्रमोद विनोद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...