गुड़गांव, मार्च 7 -- गुरुग्राम, संवाददाता। सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों के बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला लिया है। अब स्कूलों में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, डिजिटल-आईसीटी सुविधाएं, विज्ञान प्रयोगशालाएं, टीएलएम सामग्री और परिसर की स्वच्छता जैसी व्यवस्थाओं की नियमित जांच की जाएगी। इसके लिए जिला और खंड स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग स्कूल आवंटित किए जाएंगे, जिनका निरीक्षण कर उन्हें अपनी रिपोर्ट विभाग के एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। कई स्कूलों में भवन, प्रयोगशालाएं, आईसीटी उपकरण, पुस्तकालय और अन्य संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद उनका पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने अब स्पष्ट और जवाबदेह निरीक्षण व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.