हाथरस, मई 12 -- सादाबाद |तहसील-कोतवाली मार्ग पर सोमवार दोपहर स्कूलों की छुट्टी के समय भारी जाम लग गया। इससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग नगर के कई विद्यालयों से जुड़ा होने के कारण दोपहर के समय अत्यधिक व्यस्त रहता है।जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12:30 बजे तहसील से बस स्टैंड की ओर जाने वाले और बस स्टैंड से तहसील की ओर आने वाले वाहनों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर निकल रहे थे। इसी दौरान तिराहे पर वाहन फंस जाने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर फंस गए। तेज धूप और गर्मी के बीच छोटे बच्चों को काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। कई अभिभावकों को भी अपने बच्चों के साथ परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.