हरदोई, जून 17 -- हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में निपुण भारत योजना की समीक्षा बैठक हुई। इसमें योजना की प्रगति, विद्यालयों की स्थिति, छात्र उपस्थिति तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। 'ऑपरेशन कायाकल्प' के अंतर्गत विद्यालयों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा से हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि एआरपी, एसआरजी तथा डायट मेंटर नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें। वहां पाई जाने वाली कमियों को दूर कराएं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, शिक्षक उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना, किचन गार्डन, बाउंड्रीवॉल, विद्युत कनेक्शन तथा सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्कूल चलो अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करत...