मेरठ, अप्रैल 1 -- सीबीएसई में कक्षा दसवीं में दूसरे बोर्ड परीक्षा में एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान स्कूलों में एलओसी के दौरान अवैध वसूली की शिकायत सामने आई हैं, जिस पर सीबीएसई ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। दीवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने बताया कि निर्देश के अनुसार द्वितीय बोर्ड परीक्षा के लिए लिस्ट आफ कैंडिडेट्स जमा करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करें। साथ ही किसी भी प्रकार की अनधिकृत शुल्क वसूली पर पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। सीबीएसई के अनुसार कक्षा दसवीं के द्वितीय बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने की प्रक्रिया को तीन चरणों में विभाजित किया है।प्रथम चरण में केवल छात्रों का विवरण (डेटा) भरा जाएगा। यह प्रक्रिया केवल संभावित परीक्षार्थियों की संख्या का आकलन करने के ...