जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- जमशेदपुर। राज्य सरकार ने बढ़ती तेज गर्मी के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब केजी से कक्षा 8 तक सुबह 7:00 से 11:30 और नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं 12:00 बजे तक चलेंगी। शिक्षकों को 1:00 बजे तक गैर शैक्षणिक कार्य संपादित करने का आदेश है।स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव ने सोमवार को इस का आदेश जारी किया। सभी जिला प्रशासन को इस आदेश के प्रति भेज दी गई है और बता दिया गया है कि मंगलवार से यह आदेश प्रभावी होगा। यह आदेश सभी निजी और सरकारी विद्यालयों पर लागू होना है। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में भीषण गर्मी का कहर: स्कूलों के समय में बदलाव के बावजूद नौनिहालों की मुश्किलें बरकरार इसके आलोक में अब जिला प्रशासन की ओर से भी सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- यूपी में गर्मी और लू का क...