बागपत, अप्रैल 21 -- बागपत। मुख्यमंत्री के आदेशों पर परिषदीय स्कूलों और मदरसों का समय बदल दिया गया है। मंगलवार को सभी स्कूल और मदरसे सुबह साढ़े सात बजे खुले और दोपहर साढ़े 12 बजे बंद हो गए। वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हीट वेव को देखते हुए अन्य विभागों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। इसमें प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में पंखे व कूलर लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में चढ़ते पारे को देखते हुए प्राधिकरण के राज्य आयुक्त की ओर से शिक्षा विभाग को जारी एडवाइजरी में कहा कि गर्मी के दृष्टिगत समस्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शैक्षिक संस्थानों व विद्यालयों के क्लास रूम में कूलर एवं पंखे की व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण गर्मी के चलते इस जिले में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों का समय बदला; DM का आदेश गर्मी के दृष्...