स्कूलों का समय बदलने की मांग
फतेहपुर, जून 28 -- खागा। भीषण गर्मी को देखते हुए अब बच्चों की सेहत को लेकर अभिभावक बेहद चिंतित हैं। अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूलों के समय में तत्काल बदलाव करने की मांग की है। उनकी मांग है कि वर्तमान समय को बदलकर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाए। अभिभावकों के तर्क हैं कि दोपहर 12 बजे के बाद धूप और उमस का प्रकोप सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में छोटे बच्चों का स्कूल से घर लौटना उनकी सेहत पर भारी पड़ रहा है। इस मौसम में बच्चों में चक्कर आने, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। यह भी पढ़ें- अभिभावकों ने की स्कूलों का समय बदलने की मांग अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने स्कूलों के समय में कटौती या बदलाव नहीं किया तो बच्चों के बीमार होने का ग्राफ और बढ़ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.