बिजनौर, जून 29 -- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद बिजनौर का एक प्रतिनिधिमंडल अरशद जमाली जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बिजनौर से मिला । जिले में पड़ रही भीषण गर्मी, उमस को दृष्टिगत रखते हुए छात्र हित में परिषदीय विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 7:30 बजे से 12:00 तक करने के लिए मांग पत्र सौंपा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को डीएम से वार्ता करके परिषदीय विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में विजेंद्र कुमार जिला महामंत्री, आदेश पाल चौधरी जिला उपाध्यक्ष, शाहकार फारूकी, रोहिताश सिंह, सुरेश कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...