औरैया, अप्रैल 22 -- औरैया, संवाददाता। भीषण गर्मी को देखते हुए जनपद में परिषदीय स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है। बच्चों को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया यह फैसला शिक्षकों को रास नहीं आ रहा है। नए आदेश के तहत बच्चों के अवकाश के बाद भी शिक्षकों को दोपहर 1:30 बजे तक विद्यालय में रुकने के निर्देश दिए गए हैं, जिसको लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। शिक्षक नेता अखिलेश चंद्र यादव का कहना है कि बच्चों के जाने के बाद विद्यालय में कोई खास काम नहीं रहता, ऐसे में डेढ़ बजे तक बैठना व्यावहारिक नहीं है। यह भी पढ़ें- परिषदीय स्कूलों का बदला समय, 12:30 बजे हुई छुट्टी कई शिक्षक इसे अनावश्यक दबाव और दंडात्मक व्यवस्था के रूप में देख रहे हैं। उनका तर्क है कि भीषण गर्मी में खाली स्कूल में बैठने का कोई औचित्य नहीं है, जबकि इस सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.