कौशाम्बी, जनवरी 27 -- देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को चायल तहसील और इलाके के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। चायल तहसील परिसर में एसडीएम अरुण कुमार ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम, नायब तहसीलदार सौरभ सिंह, कपिल मिश्र, संजय कुमार समेत सभी तहसील के स्टॉफ और अधिवक्ता मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय कसेंदा और अकबरपुर कसेंदा साधन सहकारी समिति में ग्राम प्रधान सुखलाल यादव और कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, कामरान अजीम, अहमर लईक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.