सिमडेगा, मई 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय खड़िया महाडोकलो की शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की कई समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- कुड़मी छात्रावास संरक्षण समिति के चुनाव पर चर्चाबैठक में युवाओं की उपस्थिति बैठक में उपस्थित फादर हेरमन खलखो ने बैठक में युवाओं की उपस्थिति कम होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमारे युवा बच्चे आज के परिवेश में अपने संस्कृतिक के प्रति उदासीन होते जा रहे हैं। वर्तमान समय में माता पिता को उचित राह दिखाने की जरूरत है। उन्होंने चेताया कि संस्कृति, परंपरा और पहचान को बचाने के लिए युवा पीढ़ी को जागरूक करना सबसे जरूरी है।सामाजिक कार्यों में युवाओं को जोड़ना मौके पर युवाओं को सामाजिक कार्यों से सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में खड़िया यूथ कमेटी का...