स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को जमीन मिली
चम्पावत, जून 20 -- योगेश जोशी, चम्पावत। स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और नमामि गंगे एसटीपी योजना को भूमि हस्तांतरण को मंजूरी मिली है। जमीन हस्तांतरण होने से स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में सहूलियत हो सकेगी। चम्पावत जिले के 22 आंगनबाड़ी केंद्र समेत कई स्कूलों के जमीन हस्तांतरण को मंजूरी मिली है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि 22 आंगनबाड़ी केंद्रों के अलावा प्रावि व राउप्रावि खिरद्वारी, प्रावि श्यामलाताल, जीआईसी मंच, राउप्रावि नाग, प्रावि टाकना व पटोली को जमीन हस्तांतरण की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा नमामि गंगे के तहत आई एंड डी एवं एसटीपी परियोजना के लिए चौकी में जमीन हस्तांतरित की गई है। इससे सीवेज प्रबंधन को गति मिल सकेगी। यह भी पढ़ें- गोलज्यू कॉरिडोर के लिए हस्तांतरित हुई भूमि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.