अल्मोड़ा, मई 23 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। आओ हम सब योग करें अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों व गांवों में योग शिविर लगाए गए। योग, स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। योगा स्टूडियो मुरादाबाद में भी शिविर लगाया गया। योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद भट्ट ने कहा कि इसका उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यहां हेमलता बिष्ट, अंजली देवताल, नेहा आर्य, ज्योति मेहता, गीतांजलि सिजवाली, खुशी बिष्ट, रिया जोशी, अनुराधा धामी, माही वर्मा आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...