स्कूलों एवं कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बेचने वालो पर करें कार्रवाई
बागेश्वर, जून 29 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय एन-कोर्ड समिति की बैठक में नशे की रोकथाम और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को स्कूलों व कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू, गुटखा और अन्य प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री रोकने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस और आबकारी विभाग को एनडीपीएस व आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई तेज करने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि मई माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो और आबकारी अधिनियम के तहत सात मामले दर्ज किए गए, जबकि कोटपा अधिनियम के तहत 75 लोगों के चालान किए गए। बैठक में एडीएम एनएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.