खगडि़या, मार्च 29 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के प्रारंभिक स्कूलों में आगामी 30 मार्च को अभिभावक शिक्षक गोष्ठी होगी। जिसमें कक्षा एक से आठवीं तक की हुई वार्षिक परीक्षा में शामिल स्टूडेंटस की प्रगति पत्रक बांटा जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहली अप्रैल से नये सत्र की पढ़ाई से पहले बच्चों की रिपोर्ट कार्ड जारी कर अगले कक्षा में प्रमोट करना है। इसको लेकर डीईओ ने सभी प्रधानों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...