बगहा, सितम्बर 21 -- बगहा, हसं। बगहा-2 मे स्कूली शिक्षा को रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की पहल के तहत बगहा-2 के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोदसर के प्रधान शिक्षक शैलेन्द्र कुमार ने पीएम को एक नीतिगत प्रस्ताव भेजा है। 'हर हाथ को हुनर' नाम से तैयार प्रस्ताव में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम एक रोजगारोन्मुख कौशल का व्यवस्थित एवं प्रमाणित प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक प्रमाणपत्र हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए सक्षम बनाना भी होना चाहिए। ऐसे में विद्यालय स्तर से ही युवाओं में कौशल और आत्मनिर्भरता की क्षमता विकसित करने की आवश्यकता है। शैलेन्द्र कुमार ने कक्षा 6 से 8 त...