महोबा, मार्च 19 -- महोबा, संवाददाता। स्कूली वैन की टक्कर से हुई मासूम की मौत के मामले में विभाग ने स्कूल की मान्यता समाप्त करने की तैयारी शुरु कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने लापरवाही पर विद्यालय की मान्यता वापस लेने की संस्तुति करते हुए अभिलेखों के साथ पत्रावली क्षेत्रीय सचिव प्रयागराज को भेजा है। विभाग की सख्ती से विद्यालय प्रबंधतंत्र के हाथ पांव फूल गए है। स्कूली वाहनों के संचालन में लापरवाही बरतनें वाले विद्यालय भी कार्रवाई के बाद दहशत में है। मुख्यालय कोतवाली के गांव रतौली निवासी राजकुमार के दो वर्षीय मासूम समर की स्कूली वैन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिजनों के द्वारा चालक पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई। बिना फिटनेस के स्कूली वाहन को दौड़ाने के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद्र यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.