स्कूली वैन की टक्कर से शिक्षक गंभीर घायल
औरैया, मई 15 -- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर शुक्रवार सुबह एक स्कूली वैन ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया गया। गोविंद नगर निवासी श्याम त्रिपाठी जेपी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक हैं। शुक्रवार सुबह वह रोजाना की तरह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वह नरायनपुर चुंगी के पास पहुंचे, तभी गलत दिशा से आ रही बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिक्षक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.