वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी। मालवीय स्मृति संस्कार पुस्तकालय की तरफ से आयोजित गीतोत्सव प्रतियोगिता में बीएचयू स्थित मालवीय शिशु विहार के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शहर के 31 विद्यालयों के 14 हजार से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया था। प्राचार्या संचिता मुखर्जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चे गीता को अपने जीवन में उतार सकते हैं। महामना मालवीय मिशन के राष्ट्रीय सचिव और मुख्य अतिथि विजयनाथ पांडेय और विशिष्ट अतिथि मिशन के पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ. हीरालाल पांडेय ने बच्चों को गीता पढ़ने के लिए प्रेरित किया। संघचालक भास्करदत्त त्रिपाठी, डॉ. नरेश चंद पांडेय, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, विनीता द्विवेदी सहित सभी अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार स्वरूप भगवद्गीता और महापुरुषों के जीवन पर आधारित पुस्तकें प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अख...