स्कूली वाहन चलाते समय ईयर फोन लगना पड़ा भारी, जुर्माना
मुरादाबाद, मार्च 18 -- मुरादाबाद। स्कूली वाहन चलाते समय ईयर फोन लगना चालक को भारी पड़ गया। आरटीओ ने चालक पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कई शहरों में स्कूली वाहनों में हुए हादसों के बाद भी वैन संचालक जागरूक नहीं है। इन पर सख्ती बरतने के लिए चेकिंग अभियान चला जा रहा है। अभियान के दौरान बिना फिटनेस के एक स्कूली वैन पकड़ी गई। इस दौरान वाहन चालक ने ईयर फोन लगाया हुआ था और सीट बेल्ट भी नहीं लगा रखी थी। इसके अलावा चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। उसकी इस लापरवाही पर आरटीओ ने बिना फिटनेस पर 5000, ईयर लगने पर 1000, सीट बेल्ट न लगाने पर 1000 और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर 5000 रुपये समेत 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।ये कार्रवाई ठाकुरद्वारा रोड पर की गई। आरटीओ राजेश सिंह ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.