उन्नाव, मार्च 11 -- पुरवा। वाहन की टक्कर से जर्मन शेफर्ड कुत्ते की मौत हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी गौरा देवी ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाल रखा था। बुधवार सुबह पौत्र शिवा घर के बाहर खिला रहा था। तभी स्कूली वाहन ने कुत्ते को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वही वाहन चालक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह मौके से वाहन लेकर भाग गया। इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.