शामली, अप्रैल 11 -- चौसाना। ऊन तहसील क्षेत्र में एआरटीओ रोहित राजपूत ने स्कूली वाहनों की चेकिंग व एसवीएम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिये अभियान चलाया। इस दौरान कई स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। चौसाना के गुरु वशिष्ठ स्कूल मंगलौरा, इंद्रा गांधी मेमोरियल स्कूल सिंगरा सहित झिंझाना के स्कूलों में पहुंचकर बसों और अन्य वाहनों की गहन जांच की गई, जिससे स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। एआरटीओ ने निरीक्षण के दौरान फिटनेस, परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। आरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि क्षेत्र के सभी स्कूलों के वाहनों का बारी-बारी से निरीक्षण किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्कूल संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.