मधुबनी, मार्च 14 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शनिवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय परिवहन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में मधुबनी शहर की यातायात व्यवस्था, जाम की समस्या, सड़क सुरक्षा, हिट एंड रन मामलों, सड़क संबंधी कमियों के न्यूनीकरण, सुरक्षित वाहन संचालन, दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता तथा चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुरक्षा उपायों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीएम ने मधुबनी शहर में सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था विकसित करने के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर निगम मधुबनी, पथ निर्माण विभाग, यातायात उपाधीक्षक तथा परिवहन विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.