स्कूली वाहनों में सीसी कैमरा, जीपीएस, पैनिक बटन जरूरी
बलिया, जून 30 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने लगे हैं। नए शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एआरटीओ अरुण कुमार राय ने जिले के सभी स्कूल संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि स्कूलों में संचालित सभी वाहनों के परमिट, फिटनेस और बीमा समेत अन्य सभी जरूरी कागजात पूरी तरह वैध होने चाहिए। सभी वाहनों का विवरण यूपी आईएसवीएनपी पोर्टल पर अपडेट भी रखना होगा।एआरटीओ ने कहा कि स्कूल वाहनों के लिए निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। प्रत्येक वाहन में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, पैनिक बटन, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र सुचारु रूप से कार्यरत होने चाहिए। निर्देश दिए कि सभी वाहन चालकों और परिचालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और चरित्र का सत्यापन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.