मुरादाबाद, मार्च 21 -- मुरादाबाद। स्कूली वाहनों में मानक की अनदेखी अब कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा मानकों की जांच के लिए अब आरटीओ ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक से 15 अप्रैल तक सघन चेकिंग अभियान चलाकर सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर वाहन स्वामियों और चालकों पर एफआईआर कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही वाहन को सीज भी किया जाएगा। अलीगढ़ व आगरा में स्कूल बस के टूटी फर्श से गिरकर छात्रा की पहिये से कुचलने से मौत होने के बाद विभाग की नींद टूट गई। इसके बाद जिले के अधिकारियों को स्कूली वाहनों के फिटनेस आदि को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। आरटीओ राजेश सिंह ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में जिला यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सप्ताह भर के अंदर करना सुनिश्चित की जाएगी।आरटीओ ने बताया कि स्कूली वाहनों में मानकों औ...