लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- स्कूली वाहन मानक के अनुरूप ही संचालित हों इसके लिए लगातार निर्देश देने के बाद भी स्कूल वाहन संचालक मनमानी कर रहे हैं। एआरटीओ ने मंगलवार को स्कूली वाहनों की जांच की तो पता चला कि 15 से ज्यादा ऐसे स्कूल वाहन मिले हैं जिनमें न तो अग्निशमन यंत्र मिले न ही फर्स्ट एड बाक्स मिले। इस पर एआरटीओ ने नाराजी जताते हुए दो दिन का समय दिया है। दो दिन में व्यवस्थाएं कंपलीट न कराने पर स्कूली वाहन की आरसी निलंबित करते हुए सीज किया जाएगा। साथ ही चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। स्कूली वाहनों की जांच के लिए परिवहन विभाग ने 11 टीमें बनाई हैं। टीमों ने मंगलवार को स्कूली वाहनों की जांच की। एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने बताया कि स्कूली वाहनों की जांच को अभियान चलाया गया। 150 से अधिक स्कूली वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 15 स्कूली वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.