उन्नाव, सितम्बर 17 -- उन्नाव, संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर परिवहन विभाग ने वाहनों में परिचर (अटेंडेंट) की मौजूदगी सुनिश्चित कराने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिले में 14 जून से 19 सितंबर तक 'मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 अभियान' चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्कूली वाहनों की औचक जांच की जा रही है। छात्राओं के परिवहन वाले वाहनों में महिला परिचर की मौजूदगी पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: विद्यार्थियों के सुरक्षित भविष्य को 57 स्कूली वाहनों पर कार्रवाईजांच अभियान की प्रक्रिया गुरुवार को एआरटीओ प्रथम संजीव कुमार सिंह और यात्रीकर माल अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय ने अलग-अलग क्षेत्रों में स्कूली वाहनों की जांच की। एआरटीओ प्रथम ने जी-स्कूल और आदर्श विद्या मंदि...