अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने अनधिकृत स्कूली वाहनों के खिलाफ व्यापक अभियान तेज कर दिया है। एआरटीओ प्रवर्तन प्रवेश कुमार ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा लगातार निगरानी, सत्यापन और सख्त कार्रवाई के माध्यम से व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा रहा है। एआरटीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में यूपी आईवीएसएमपी पोर्टल पर जिले के 4882 स्कूलों के सापेक्ष 4832 स्कूलों को ऑनबोर्ड किया जा चुका है। इनमें से 4687 स्कूलों द्वारा वाहनों के संचालन अथवा न होने संबंधी शपथ पत्र भी अपलोड कराए जा चुके हैं, जबकि शेष को शीघ्र अपलोड कराने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले के 956 स्कूली वाहनों को पोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.