अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। निजी स्कूली वाहनों के संचालन में आ रही समस्या को लेकर अलीगढ़ एमएलसी मानवेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को राज्य परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की। ज्ञापन सौंपते हुए एमएलसी ने स्कूली वाहनों को परमिट मुक्त रखने की मांग की। उन्होंने बताया कि देश में विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक संस्थाओं में छात्र छात्राओं के सुरक्षित आवागमन हेतु हजारों वाहन संचालित किये जा रहे हैं, जिनका परिवहन विभाग से रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं फिटनेस आदि पूर्ण रहता है। किन्तु परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा परमिट का विशेष दबाव बनाया जा रहा है। जबकि विद्यालय कॉमर्शियल वाहन नहीं हैं, इन्हें विद्यालय के आस-पास 10-15 किमी की दूरी पर स्कूली बच्चों के आवागमन के लिए ही प्रयोग होता है। व्यावहारिक रूप से इन विद्यालयों के वाहनों को परमिट की आवश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.