मथुरा, अप्रैल 9 -- जनपद में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) विद्यालयों में वाहनों के संचालन में आ रही समस्याओं के चलते विद्यालय प्रशासन मुश्किल में है। फिटनेस व परमिट की मुश्किलों को दूर करने की मांग को लेकर बुधवार को विद्यालयों के एक प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने मांग उठायी। सीबीएसई स्कूलों के प्रबंधक, सचिव, प्रधानाचार्य एवं परिवहन प्रबंधकों के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। संगठन के मार्गदर्शक शिक्षाविद् संजय पाठक ने कहा कि वर्तमान में स्कूली वाहनों को फिटनेस हेतु पचासों किलोमीटर दूरी पर विभाग द्वारा आगरा आदि स्थानों पर भेजा जाता है, जिससे श्रम समय एवं बच्चों को इस सुविधा से एक दो दिन महरूम होना पड़ता है। इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन ऑफ इ...