स्कूली वाहनों के फिटनेस-पर्मिट पर परिवहन विभाग सख्त
हरदोई, मई 22 -- हरदोई। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन एवं प्रवर्तन) अरविंद कुमार सिंह ने जिले के सभी स्कूल वाहन मालिकों और विद्यालय संचालकों को चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस और परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी है, उनका तत्काल नवीनीकरण कराया जाए। एआरटीओ ने बताया कि जिले में कई ऐसे स्कूल वाहन संचालित हो रहे हैं, जिनकी फिटनेस और परमिट की अवधि खत्म होने के बावजूद उनका नवीनीकरण नहीं कराया गया है। ऐसे वाहन बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। उन्होंने वाहन मालिकों से नियमों का पालन करते हुए शीघ्र फिटनेस और परमिट का नवीनीकरण कराने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.