लखनऊ, जून 26 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता एक जुलाई से शुरू हो रहे शैक्षिक सत्र 2026-27 में लखनऊ मण्डल के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में छात्र छात्राओं की सुरक्षा के लिए गठित जनपद स्तरीय समितियों की समीक्षा मण्डलायुक्त लखनऊ द्वारा की जाएगी। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की आगामी बैठक 29 जून को प्रस्तावित है। इसमें लखनऊ मण्डल के सभी 6 जिलों लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर में चालू कैलेण्डर वर्ष 2026 में जनपद स्तर पर गठित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति तथा जिला स्कूल वाहन परिवहन सुरक्षा समिति द्वारा अब तक की कृत कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने पर जोर, दुर्घटना संभावित स्थलों पर होंगे विशेष इ...