गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग एक से 15 अप्रैल तक विशेष फिटनेस अभियान चलाएगा। इस दौरान सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी। जिन वाहनों में कमी मिलेगी, उन्हें तुरंत ठीक कराना होगा, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही यूपी-आईएसवीएमपी पोर्टल भी शुरू किया जा रहा है। इस पर सभी स्कूलों को अपने वाहनों का पूरा विवरण दर्ज करना होगा। इससे विभाग, प्रशासन और पुलिस सभी वाहनों की ऑनलाइन निगरानी कर सकेंगे। पोर्टल पर "नो योर बस" सुविधा भी दी गई है, जिससे अभिभावक अपने बच्चों की बस की जानकारी देख सकेंगे। शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को भी इसमें सक्रिय भूमिका निभानी होगी। विभाग ने साफ किया है कि अभियान के बाद भी बिना फिटनेस या नियमों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.