बाराबंकी, अप्रैल 1 -- बाराबंकी। स्कूली वाहनों का डेटा अब स्कूल प्रबंधकों को ही ऑनलाइन करना होगा। स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल यह छोटे बड़े सभी वाहनों की जानकारी भरनी होगी। यह पोर्टल परिवहन विभाग, बीएसए व डीआईओएस कार्यालय की मेल आईडी से लिंक होगा। वहीं प्रत्येक स्कूली वाहन का क्यूआर कोड भी जारी होगा, जिसे वाहनों पर चस्पा किया जाएगा। अभिभावक भी कोड को स्कैन पर वाहन व चालक के संबंध में पूरी जानकारी रख पाएंगे। 15 अप्रैल तक पोर्टल पर वाहनों की जानकारी भरनी है। उसके बाद विभागीय टीमें उनका सत्यापन करेंगी। उप परिवहन आयुक्त अयोध्या मण्डल राजकुमार सिंह ने इसकी जानकारी बुधवार को कार्यालय में पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल तैयार कर सभी प्रबंधकों को लिंक भे दी गई है। इसमें वाहनों की कुल संख्या, फिटनेस की तिथि, चालक व अन्य स्टॉफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.