स्कूली वाहनों के फिटनेस और ब्यौरा अपलोड की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई
अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या, संवाददाता। आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह ने संभाग के एआरटीओ, संभागीय निरीक्षक, कार्मिकों व डीबीए के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आरटीओ ने स्कूली वाहनों के फिटनेस व आनबोर्ड की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने युद्ध स्तर पर सभी वाहनों को स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल पर निरीक्षण करके पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। संभागीय परिवहन कार्यालय में बैठक में कहा कि बिना फिटनेस स्कूली वाहनों का संचालन न होने पाए। उन्होंने कहा कि स्कूल मालिक व स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित कर लें कि प्रत्येक दशा में फिट वाहनों का ही संचालन हो। उन्होंने बताया कि अभी तक लगभग 85 स्कूलों में आनबोर्ड के लिए प्रेरित किया गया है। आरटीओ ने शिक्षा विभाग के संयुक्त शिक्षा निदेशक, डीआईओएस, बेसिक शिक्षा अधिकारी से अपील किया है कि वे अपने स्तर से स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.